सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है? Mithali Raj
हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी इस वेबसाइट हमारा सपोर्ट में। भारत में बहुत से लोग क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। पहले ज्यादातर लोग पुरुष क्रिकेट देखना पसंद करते थे लेकिन अब महिला क्रिकेट भी काफी मशहूर है। आज इस लेख में हम एक महान भारतीय महिला क्रिकेटर के बारे में बात करेंगे जिनका नाम मिताली राज है। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान थीं। मिताली राज सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान मिताली राज ने काफी सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। आज हम इन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में बात करेंगे।
मिताली राज: भारतीय महिला क्रिकेटर
Mithali Raj महिला क्रिकेट में एक बहुत ही बड़ा नाम है। मिताली राज दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए सन 1999 से 2022 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इसके साथ ही ये 2004 से 2022 तक इंडियन महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रही। इनके अंतरराष्ट्रीय कैरियर की खास बात यह है कि ये अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। इसीलिए इनको महिला क्रिकेट की सबसे महानतम क्रिकेटर कहा जाता है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिताली राज के नाम काफी सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं। जैसे कि एकदिवसीय मैचों में 7000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम दर्ज है। हम आपको इनके सभी रिकॉर्ड्स को नीचे बताएंगे। सन 2018 में हुए महिला T20 एशिया कप के दौरान वह दुनिया की पहली ऐसी क्रिकेटर बनी जिन्होंने T20 में 2000 रनों का आंकड़ा हासिल किया। इससे पहले कोई भी महिला या पुरुष क्रिकेटर यह रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाया था।
मिताली राज दुनिया की एकमात्र ऐसी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 20 साल से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। इनके नाम काफी सारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान हैं। 2017 में विजडन लीडिंग वूमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड का अवार्ड इनको मिला। 2003 में अर्जुन अवार्ड और 2015 में इनको पदम श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2021 में इनको ध्यानचंद खेल रतन सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
मिताली राज का प्रारंभिक जीवन
Mithali Raj का जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। इनके पिता का नाम दोराई राज है और इनकी माता का नाम लीला राज है। मिताली राज हैदराबाद, तेलंगाना में रहती हैं। इन्होंने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई कीज़ हाई स्कूल फॉर गर्ल्स में की थी। सिकंदराबाद के कस्तूरबा गांधी जूनियर कॉलेज फॉर वूमेन में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए इन्होंने दाखिला लिया। अपने स्कूल के दिनों के दौरान ही यह अपने बड़े भाई के साथ क्रिकेट की कोचिंग के लिए जाती थी।
मिताली राज का घरेलू क्रिकेट करियर
Mithali Raj ने अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत रेलवे के लिए खेलते हुए की थी। इन्होंने पूर्णिमा राज, अंजुम चोपड़ा और अंजू जैन जैसे बड़े बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू किया था। टी20 मैचों में सुपरनोवा और वेलोसिटी के लिए मिताली राज खेल चुकी हैं। इनका डोमेस्टिक करियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरह ही काफी ज्यादा शानदार है और इन्होंने अपने डोमेस्टिक करियर में काफी सारे रन बनाए हैं।
मिताली राज का अंतरराष्ट्रीय करियर
Mithali Raj ने भारत के लिए सभी क्रिकेट फॉर्मेट खेले हैं। मिताली राज जब 14 वर्ष की थी तब सन 1997 के विश्व कप के लिए उनका नाम काफी चर्चा में रहा था, लेकिन वह विश्वकप के लिए सिलेक्ट नहीं हुई थी। मिताली राज ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच आयरलैंड के खिलाफ सन 1999 में खेला था। उन्होंने इस मैच में नाबाद 114 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सन 2001 और 2002 सीरीज के दौरान उन्होंने अपना टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया। मात्र 19 साल की उम्र में ही इंग्लैंड के खिलाफ सन 2002 में 214 रन की एक बहुत ही बेहतरीन पारी खेली थी और इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वोत्तम व्यक्तिगत स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया।
2013 में हुए विश्व कप में महिला क्रिकेट में एकदिवसीय मैचों में नंबर वन खिलाड़ी थी। मिताली राज ने टेस्ट क्रिकेट में एक शतक और चार अर्धशतक लगाएं हैं। एकदिवसीय मैचों में 7 सेंचुरी और 64 अर्धशतक लगाए हैं। इसके साथ ही इन्होंने टी-20 मैचों में 17 अर्धशतक अपनी टीम के लिए बनाए। टेस्ट क्रिकेट में इनका सर्वोत्तम स्कोर 214 रन, एकदिवसीय मैचों में इनका सर्वोत्तम स्कोर 125* रन और अंतरराष्ट्रीय T20 मैचों में इनका सर्वोत्तम स्कोर 97* रन है।
Career Statistics
Competition | WTest | WODI | WT20 |
Matches | 12 | 232 | 89 |
Run scored | 699 | 7805 | 2364 |
Batting average | 43.68 | 50.68 | 37.52 |
100s/50s | 1/4 | 7/64 | 0/17 |
Top score | 214 | 125* | 97* |
Catches | 12 | 58 | 19 |
Balls bowled | 72 | 171 | 6 |
Wickets | 0 | 8 | 0 |
Best bowling | – | 3/4 | – |
एकदिवसीय मैचों और टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाली एकमात्र खिलाड़ी मिताली राज है। जुलाई 2017 में मिताली राज 6000 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गयी। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा बार विश्व कप के फाइनल में कप्तानी की है। मिताली राज को 2017 में आईसीसी ने एकदिवसीय टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया था। 8 जून 2022 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में पढ़कर हम कह सकते हैं कि यह भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे महानतम खिलाड़ी हैं और इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे महानतम खिलाड़ी हैं।
मिताली राज के रिकॉर्ड
- Mithali Raj को “Lady Tendulkar of Indian Women’s Cricket” कहा जाता है इस समय वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी मिताली राज ही हैं।
- 2017 वर्ल्ड कप के दौरान मिताली राज ने लगातार सात अर्धशतक लगाए थे जो कि किसी भी महिला क्रिकेट के द्वारा लगाए गए सर्वोत्तम अर्थ शतक हैं।
- मिताली एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में 1000 रन और ओवरऑल वह 5 वीं क्रिकेटर हैं।
- सबसे ज्यादा लगातार एकदिवसीय मैच खेलने का रिकॉर्ड भी मिताली राज के नाम ही दर्ज है।
मिताली राज को कौन-कौन से पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है?
Mithali Raj को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इन्हें भारत सरकार के द्वारा अर्जुन अवॉर्ड और पदम श्री अवार्ड भी दिया गया है। इसके साथ ही इनको खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। नीचे हमने आपको इनके द्वारा प्राप्त कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न कारों के बारे में जानकारी दी है।
Year | Award | Notes |
2003 | Arjuna Award | * |
2015 | Padma Shri | India’s fourth-highest civilian award |
2017 | Youth Sports Icon of Excellence Award | At the radiant Wellness Conclave, Chennai |
2017 | Vogue Sportsperson of the Year | At Vogue’s 10th anniversary |
2017 | BBC 100 Women | * |
2017 | Wisden Leading Woman Cricketer in the World | * |
2021 | Khel Ratna Award | Highest Sporting honour of India |
Shabaash Mithu – Biography of Mitali Raj
मिताली राज के शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर को लोगों के बीच लाने के लिए इन पर एक मूवी बनाई गई है जिसका नाम “Shabaash Mithu“ है। इस फिल्म के राइट Viacom 18 Motion Pictures के पास है। मिताली राज – सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी की बायोपिक मूवी में भारतीय अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मिताली राज की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को श्रीजीत मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। 15 जुलाई 2022 को फिल्म रिलीज हुई थी। अगर आप भी मिताली राज के जीवन के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस मूवी को जरूर देखें।
निष्कर्ष
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज के बारे में हमने आपको इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी है। आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर मिताली राज से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मिताली राज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहुत ही शानदार रहा है और इसलिए इनके जीवन पर “Shabaash Mithu” मूवी को बनाया गया है। T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज ने 2022 में सन्यास लिया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल – सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी पसंद आया हो तो हमें जरूर बताएं। साथ ही इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।