अगर आप आईओएस (iOS) के बारे में जानना चाहते हैं iOS Kya Hai? तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आजकल iPhone की अलग ही डिमांड है लोग आईफोन को बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि वह सबसे यूनिक है। iPhone में काफी सारी खासियत होती हैं इसीलिए आईफोन ट्रेंडिंग पर है। अगर आप एक आईफोन यूज करते हैं या फिर यूज करने वाले हैं तो आपको आईओएस के बारे में जानना बहुत जरूरी है। Apple के कई सारे डिवाइस लांच हो रहे हैं iPhones के अलावा Apple Watch, iPad, iPod Touch जैसी Devices भी मार्केट में आ चुकी हैं जिन्होंने काफी धूम मचा कर रख दिया है।
दोस्तों आज के इस टॉपिक में हम बात करेंगे iOS Kya Hai?, iOS का इतिहास क्या है? iOS के Versions कौन-कौन से हैं और क्या है उन सब की खासियत। अगर आपको इस पोस्ट में आपके सवालों का जवाब ना मिल पाए तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपको जल्द से जल्द रिप्लाई देने की कोशिश करेंगे।
आईओएस (iOS) क्या है? What is iOS in Hindi
iOS एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जो एप्पल की Devices में रन करता है। आईओएस Android और Windows की तरह ही एक Operating System है। आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम ही आईफोन को बेहतर बनाता है। आईओएस पर आईफोन, आईपैड, एप्पल वॉच, आईपॉड इत्यादि Devices run करती हैं।
वेब होस्टिंग क्या है?
iOS की Full Form iPhone Operating System (आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम) है। आज दुनिया भर में 1.4 बिलियन से भी ज्यादा Devices आईओएस Operating System पर रन कर रही हैं। यह दुनिया का Android के बाद दूसरा सबसे प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम है जो Apple Inc. कंपनी द्वारा ही बनाया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जो मोबाइल, कंप्यूटर के बेसिक कार्य और एप्लीकेशंस को चलाने में सहायक होता है। iOS दुनिया भर में बहुत ज्यादा डिमांड में है क्योंकि यह डिवाइस को बहुत ही पावरफुल बनाता है। आईओएस को C, C++, Objective-Swift और Assembly Language जैसी भाषाओं में प्रोग्राम किया गया है।
आईओएस एक मल्टीटेक इंटरफेस को यूटिलाइज करता है जिसमें Simple Gesture का इस्तेमाल किया जाता है। Apple के App Store में करीब 2 मिलियन से भी ज्यादा App अवेलेबल हैं।
iOS का इतिहास (iOS History in Hindi)
iOS के डेवलपर स्टीव जॉब्स हैं जिन्होंने 2007 में पहला iPhone लॉन्च किया जो iOS पर रन करता था। इन्होंने इसका नाम iPhone OS X रखा जो काफी अलग था। सन 2008 में एप्पल ने इस ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम बदलकर iPhone OS रख दिया। उसके बाद सन् 2011 में एप्पल ने इसे Re-Brand किया iOS नाम से।
आईओएस के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने 2005 में ही आईओएस पर काम शुरू कर दिया था और उन्हें 2007 में सफलता प्राप्त हुई आईओएस मल्टीटेक इंटरफेस पर वर्क करता है। आईफोन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके ऑपरेटिंग सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें कोई भी थर्ड पार्टी ऐप रन ना कर सके। स्टीव जॉब्स ने 2007 में आईओएस का आईडिया एक आईपॉड बनाने वाली टीम से मुलाकात करके निकाला था।

अब iOS का हर साल बेहतरीन वर्जन लांच किया जाता है जो पुराने वर्जन से काफी ज्यादा Upgraded होता है जिसमें काफी सारे फीचर्स को Add किया जाता है और काफी सारी Errors को Solve किया जाता है तो चलिए हम बात कर लेते हैं आईओएस के Versions के बारे में।
iOS Version List
- iPhone OS 1.X
- iPhone OS 2.X
- iPhone OS 3.X
- iOS 4.X
- iOS 5.X
- iOS 6.X
- iOS 7.X
- iOS 8.X
- iOS 9.X
- iOS 10.X
- iOS 11.X
- iOS 12.X
- iOS 13.2.X
- iOS 14.0.X
iOS Versions in Hindi
iOS के 10 से भी ज्यादा वर्जन लॉन्च हो चुके हैं हम आपको विस्तार में सभी Version के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। हम पहले ही आपको बता चुके हैं iOS Kya Hai?
1. iPhone OS 1.X
इसे 2007 में Launch किया गया था यह आईओएस का सबसे पहला वर्जन था यह Apple के Desktop OS जैसा था और इस Version में एप्पल कंपनी ने Touch Centric System Introduce किया था।
2. iPhone OS 2.X
इस Version को साल 2008 में लॉन्च किया गया था इसे आईफोन 3G के साथ मार्केट में उतारा गया। इस वर्जन को iPhone OS 1.X वाले यूजर्स भी अपग्रेड कर सकते थे।
3. iPhone OS 3.X
यह वर्जन सन 2009 में लॉन्च किया गया था और इसमें कुछ नए फीचर्स को ऐड किया गया जैसे Copy/Paste फीचर और MMS Feature इत्यादि।
4. iOS 4.X
यह वर्जन 2010 में लांच किया गया था इस वर्जन को iPod Touch यूजर्स फ्री में डाउनलोड कर सकते थे। इस वर्जन को कंपनी ने मल्टीटास्किंग कैपेबिलिटी, कॉल, होम स्क्रीन पर वॉलपेपर सेट करने की एबिलिटी के साथ लांच किया था।
5. iOS 5.X
सन 2011 में iOS 5.X को रिलीज किया गया था इस Version में Newsstand, iCloud, iMessage, Reminder or iTunes के साथ Wirelesly Sync करना जैसे features को जोड़ा था।
6. iOS 6.X
यह वर्जन सन 2012 में मार्केट में लांच किया गया और कंपनी ने इसमें अपना Google Map Application को Pre-install किया था।
7. iOS 7.X
यह वर्जन सन 2013 में आया और इसमें मल्टीटास्किंग, न्यू कैमरा इंटरफेस जैसे फीचर्स को जोड़ा गया।
8. iOS 8.X
iOS 8.X सन 2014 में लांच किया गया और इसमें Apple Pay Platform, Reader view Safari और Family Sharing के साथ बहुत से यूआई को इंप्रूवमेंट किया गया।
9. iOS 9.X
iOS 9.X साल 2015 में लांच किया गया था और इसमें काफी इंप्रूवमेंट किए गए। इसमें iPhone 6S फैमिली में 3D टच सपोर्ट करने की सुविधा दी गई और इसका पासबुक एप को वॉलेट नाम से रिनेम किया गया।
10. iOS 10.X
इस वर्जन में Touch ID Home Button Press फीचर्स को जोड़ा गया। इस Version में कंपनी ने Slide to Unlock Mechanism को पूरी तरह से हटा दिया। इस version के बाद थर्ड पार्टी ऐप भी Siri Assistance का बेनिफिट ले सकते थे।
11. iOS 11.X
इस वर्जन में कंपनी ने कई सारे एप्लीकेशन के इंटरफ़ेस को चेंज किया था जैसे कि केलकुलेटर, लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर।
12. iOS 12.X
इस Version में परफॉर्मेंस और क्वालिटी को काफी Improve किया गया और उसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया जैसे स्क्रीन टाइम, ग्रुप फेसटाइम इत्यादि।
13. iOS 13.2.X
यह एप्पल का Latest ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसमें परफॉर्मेंस को काफी Improve किया गया और डीपी फ्यूजन कैमरा फीचर भी शामिल किया गया।
14. iOS 14.0.X
iOS के इस Latest Version में काफी इंप्रूवमेंट किए गए जैसे कि होम स्क्रीन पर Widget का मजा ले सकते हैं। और उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। Apple iOS 14.0.X 250 से अधिक Features लेकर आया।
निष्कर्ष
दोस्तों हमने आपको इस पोस्ट में बताया iOS Kya Hai? iOS का इतिहास और iOS Version List. अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें। आपका कोई भी सुझाव या सवाल हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।
धन्यवाद दोस्तों!