Function Keys का कंप्यूटर कीबोर्ड में क्या उपयोग है? Function Key क्या है?
हेलो दोस्तों स्वागत है एक बार फिर आपका हमारा सपोर्ट ब्लॉग वेबसाइट पर। जहाँ आज हम बात करेंगे कंप्यूटर के की बोर्ड की फंक्शन की के बारे में। कंप्यूटर नॉलेज के बारे में जानना जितना जरुरी है उतना ही ज्यादा जरुरी फंक्शन कीस के बारे में जानना है। फंक्शन की भी एक महत्वपूर्ण पार्ट है हमारी कंप्यूटर जानकारी का। जिसमे यह सभी की भी आती है।
जब से हम कंप्यूटर के बारे में पढना शुरू करते है, तब से हम कीबोर्ड को देखते है। जिसमे हमें की बोर्ड के सारे बटन देखने को मिलते है। हमें सामन्यतः कुछ की बोर्ड बटन्स के बारे में ही बताया जाता है। जो नॉर्मली उपयोग किये जाते है। शरुआत में हमें फंक्शन की की ज्यादा जानकारी को नहीं बताया जाता है।
तो दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेंगे की कंप्यूटर मैं फंक्शन की क्या होती है? फंक्शन की को कंप्यूटर में कैसे इस्तेमाल करते हैं? फंक्शन की शॉर्टकट कैसे उपयोग करते हैं? फंक्शन की से क्या क्या कार्य होते हैं? हमारे कीबोर्ड में कितनी फंक्शन कीस होती हैं? आशा करता हूँ दोस्तों की आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आएगी। फंक्शन की के बारे में जानने के लिए हमारी इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें। चलिए पढ़ते हैं इस पूरी पोस्ट को और जानते हैं इन् सभी सवालों के बारे में—
Function Keys
फंक्शन की क्या हैं?
फंक्शन की कीबोर्ड में ऊपर की तरफ लाइन में लगे हुए कुछ स्पेशल बटन होते है। इनका उपयोग कंप्यूटर की ऑपरेटिंग सिस्टम को कमांड देने के लिए भी किया जाता है। उदाहरण के लिए F1 फंक्शन की का उपयोग ज्यादातर कई प्रोग्राम में हेल्प के लिए किया जाता है। और F5 फंक्शन की का उपयोग रिफ्रेश करने के लिए किया जाता है।
कंप्यूटर की बोर्ड में कितनी की होती हैं?
कंप्यूटर कीबोर्ड में 12 फंक्शन की होती है। जो F1 से F12 तक होती है। जिनका उपयोग अलग अलग कार्यों के लिए किया जाता है।
- F1
- F2
- F3
- F4
- F5
- F6
- F7
- F8
- F9
- F10
- F11
- F12
F1 Key
F1 फंक्शन की का उपयोग किसी भी प्रोग्रम में हेल्प के लिए किया जाता है। किसी भी विंडो पर यदि हम F1 की प्रेस करते हैं तो हम देखेंगे की हेल्प की विंडो खुल जाती है। कभी कभी इस की का उसे हम बायोस को इस्तेमाल करने के लिए करते है।
F2 Key
इस की का इस्तेमाल हम किसी सेलेक्ट किये गए फोल्डर या फाइल को Rename करने के लिए करते है। इससे और भी की के कॉम्बिनेशन से अलग अलग कार्य करने में भी किया है ।
F3 Key
F3 फंक्शन की का उपयोग हम अपने फाइल एक्स्प्लोरर या ब्राउज़र में किसी भी आइटम को सर्च करने के सर्च बार को एक्टिव करते है।
F4 Key
इस फंक्शन की का इस्तेमाल हम फाइल एक्सप्लोरर, विंडो एक्स्प्लोरर और इंटरनेट एक्स्प्लोरर में ओपन किसी फाइल और फोल्डर का एड्रेस देखने के लिए करते है।
F5 Key
F4 की का इस्तेमाल किसी भी टैब को रिफ्रेश करने के लिए किया जाता है। इसका मतलब यह है की कोई भी अपडेट के बाद हमें रिफ्रेश करने के लिए F5 का उपयोग करना होता है।
F6 Key
डेस्कटॉप पर उपलब्ध सभी Apps पर साइक्लिक मूव करने में इस Keys का इस्तेमाल होता है। इससे भी अन्य की की सहायता से और भी कई काम किये जा सकते हैं ।
F7 Key
F7 फंक्शन की का उपयोग हम किसी भी डॉक्यूमेंट प्रोग्राम में स्पेलिंग और ग्रामर को सही करने के लिए के लिए किया जाता है। यह वर्ड के साथ साथ आउटलुक में इस्तेमाल होती है।
F8 Key
अपने कंप्यूटर को बूट करने के लिए हम F8 की का इस्तेमाल करते है। इससे हमारा कंप्यूटर सेफ मोड में बूट होना स्टार्ट हो झाता है। यह बूट ऑप्शन को दिखाती करती है।
F9 Key
इस की का इस्तेमाल आउटलुक में इमेल्स को सेंड और रिसीव करने में किया जाता है। और इस की का ज्यादातर उपयोग MacOS में किया जाता है। जो एक ही विंडो सभी टैब्स का Thumbnail को शो करती है।
F10 Key
बूटिंग के टाइम पर यदि हम F10 की को क्लिक करते हैं तो कंप्यूटर में हमें BIOS की जानकारी पता चल जाती है। इसका इस्तेमाल छिपी रिकवरी पार्टीशन में एंटर करने के लिए भी किया जाता है।
F11 Key
F11 की का इस्तेमाल कंप्यूटर की स्क्रीन को फुल पर करने के लिए किया जाता है। यह फंक्शन के सभी ब्राउज़र में वर्क करती है। इसके बिना हमें यह नहीं पता होता है की स्क्रीन को फुल मोड में कैसे करे।
F12 Key
F12 की के इस्तेमाल से किसी ब्राउज़र पर इंस्पेक्ट का ऑप्शन ओपन हो जाता है। जिसमे हम उस टेक्स्ट को HTML फॉर्म में देख पाते है। MS ऑफिस में F12 का इस्तेमाल Save As के लिए किया जाता है। इसके कई अन्य की के साथ और भी कॉम्बिनेशन बनाकर उपयोग करते हैं ।
Conclusion
दोस्तों आज हमने जाना कि, कम्पुटर में फंक्शन की क्या होती है? इन सभी फंक्शन कीस को कंप्यूटर में कैसे इस्तेमाल करते हैं? इन् सभी के कीस शॉर्टकट कैसे इस्तेमाल करते हैं? कीस से क्या क्या कार्य होते हैं? हमारे की बोर्ड में कितनी Keys होती हैं?
तो दोसतों आशा करता हु, की ये लेख आपको अच्छा लगा होगा। अगर आपको अच्छा लगे तो आप ह्मारे पेज को लाइक करे। और अपने फ्रेंड्स को भी शेयर करे। और कम्मेंट करके जरुर बताये, की आपको ये हमारा लेख कैसा लगा। यदि आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमारे कांटेक्ट उस पेज पर जाकर सुझाव दे सकते है। और आप हमें सभी सोशल मीडिया साइट पर भी फॉलो कर सकते है। जहां पर हम आपको आपके सभी सवालों के जवाब भी देते रहेंगे।
धन्यवाद…