यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या है और इसकी परिभाषा, प्रकार, उदाहरण लिखिए
नमस्कार दोस्तों आपका हमारा सपोर्ट वेबसाइट पर स्वागत है। आज हम जिस टॉपिक के बारे में बताने जा रहे हैं वो है यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या है? यह आपको पता होना चाहिए कि यूटिलिटी सॉफ्टवेयर डायरेक्ट यूजर के कार्यों को करने के लिए विकसित नहीं किये जाते हैं बल्कि यह उसी मशीन की परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए नए फंक्शन जोड़ने के लिए और उनको सुरक्षा देने के लिए या ट्रबलशूटिंग करने के लिए टूल्स के रूप में कार्य करने के लिए बनाये जाते है। जब आपका सिस्टम ठीक से काम नही करता है या धीमा हो जाता है तो कुछ लोग पीसी क्लीनर टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन बहुत से लोग नही जानते हैं कि इस सब के लिए विशेष सॉफ्टवेयर जिम्मेदार है।
हम नही जानते कि हर एक सिस्टम को यूटिलिटी सॉफ्टवेयर की आवश्कता होती है जो हमारे कंप्यूटर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम के फंक्शन को कुशलतापूर्वक करने के लिए बेहतर बनाता है। यह एक विशेष प्रकार का सॉफ्टवेर है जो हमारे सिस्टम के लिए विश्लेषण करने कॉन्फ़िगर या बनाएं रखने में मदद करने के लिए खासकर डिज़ाइन किया गया है। अगर आप जानना चाहते हैं यूटिलिटी सॉफ्टवेयर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी तो आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक जरुर पढ़ें।
यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या है?
क्या आप जानना चाहते हैं यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या है? तो हम आपको बता दें यूटिलिटी या यूटिलिटी सॉफ्टवेर एक कंप्यूटर सिस्टम सॉफ्टवेर है जो एनालाइज कॉन्फ़िगर और मॉनिटर करने या कंप्यूटर को मेंटेन रखने में मदद करते है। यूटिलिटी सॉफ्टवेर विशेष रूप से छोटे होते हैं और वे ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ साथ हो सकते हैं या अलग से स्टाइल किए जा सकते हैं। यह सिस्टम यूटिलिटी सॉफ्टवेयर टूल्स का एक सेट है जो कई यूजर्स को कुशलतापूर्वक करने में मदद करने के लिए कंप्यूटर संसाधनो को कॉन्फ़िगर एनेलाइज और ऑप्टिमाइज़ करने में मदद करता है।यूटिलिटी प्रोग्राम्स अलग-अलग आकार और क्षमता में आते हैं।
कई प्रोग्राम्स कम्प्युटर की अवांछनीय सॉफ्टवेयर से रक्षा भी करते हैं तथा कुछ यूटिलिटी प्रोग्राम्स अतिरिक्त फंक्शेनेलिटी एड करते हैं। इसमें ऑपरेटिंग़ सिस्टम की क्षमता से बाहर के कार्य निष्पादित करने की क्षमता प्रदान करते हैं। इन प्रोग्राम्स को केवल कंप्यूटर सिस्टम तथा सिस्टम सॉफ्टवेर के लिए विकसित किया जाता है ताकि कम्प्युटर अपनी पूर्ण क्षमता ठीक प्रकार से कार्य करते रहे इसके विपरीत एप्लीकेशन सॉफ्टवेर आम यूजर्स के लिए बनाया जाता है। आपको बता दें कि एक यूटिलिटी प्रोग्राम्स अप्रत्यक्ष रूप में आम यूजर के लिए ही फायदेमंद साबित होता हैं।
यूटिलिटी सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते है?
हमने आपको ऊपर बताया है यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या है? अब हम आपको बताएँगे यूटिलिटी सॉफ्टवेर कितने प्रकार के होते हैं। यूटिलिटी सॉफ्टवेर प्रोग्राम निम्न प्रकार के होते हैं।
- File Management Programs
- File Compression Programs
- Backup & Recovery Tool
- Security Programs
- Disk Cleaners and Disk Managers
File Management Programs
फाइल मैनेजमेंट प्रोग्राम्स की सारी फाइल तथा फोल्डर को एक सही वय में Arrange व Manage करने की सुविधा प्रदान करता है।एक कंप्यूटर की मेमोरी में बहुत सारा तथा विभिन्न प्रकार का डेटा सेव रहता हैं. जिसका प्रबंधन फाईल मैनेजर प्रोग्राम की मदद से किया जाता है। ये प्रोग्राम यूजर्स को सेव डाटा के साथ साथ निम्न कार्य करने की सुविधा प्रदान करता है। जैसे-
- फाइल सेव करना
- फाईल में डेटा संपादित करना
- उसकी लोकेशन बदलना
- डिलिट करना
- डुप्लिकेट बनाना
- रिनेम बनाना
File Compression Programs
फाइल कम्प्रेशन प्रोग्राम कंप्यूटर के किसी भी टाइप कि फाइल जैसे-डॉक्यूमेंट विडियो ऑडियो इत्यादि को कॉम्प्रेस करके सुरक्षित रखने की सुविधा प्रदान करता है। किसी भी फाइल को कॉम्प्रेस कर देने से वह फाइल प्रोटेक्ट हो जाती है तथा उसकी वास्तविक साइज भी कम हो जाती है जिससे वह डिस्क स्पेस कम इस्तेमाल करती है। उपलब्ध मेमोरी की क्षमता में वृद्धि करने का काम फाईल कम्प्रेशन प्रोग्राम्स करते हैं और डिस्क में डेटा सेव करने की कैपेसिटी को बढ़ा देते हैं। प्रोटेक्टेड फाइल पर वायरस जैसी चीजो का कोई खतरा नही रहता है।
Backup & Recovery Tool
ये टूल कंप्यूटर का सारा डाटा को मेन स्टोरेज के अलावा किसी दूसरे लोकेशन में भी बैकअप रखने की सुविधा प्रदान कराती है जिससे किसी एक्सीडेंट में डाटा गायब होने की कंडिशन में पुनः प्राप्त किया जा सके। कभी कबर ऐसा होता है कि कुछ पॉवर आउटेज के होने से आपके सभी फाइल्स और डाटा का corrupt भी हो सकते हैं। इसके लिए आपको बैकअप और रिकवरी टूल का इस्तमाल करना होगा। इन्टरनेट में आपको बैकअप के बहुत से टूल फ्री में मिल सकते हैं जिन्हें आप डाउनलोड कर सकते हैं।
Security Programs
आज कल सभी कंप्यूटर यूजर्स इन्टरनेट से जुड़े रहते हैं जिस कारण हम लोगों के कंप्यूटर में वायरस अटैक मैल वेयर अटैक हैकिंग इत्यादि का खतरा बढ़ जाता है। ये सभी कंप्यूटर की सिक्योरिटी को भंग करने का ही काम करता है आपको पता ही होगा की सिक्योरिटी भंग होना भी एक बहुत बड़ी समस्या है क्योंकि हमारे कंप्यूटर में संवेदनशील डाटा भी हो सकता है जिसको सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी होती है।
Disk Management Program
ये डिस्क मैनेजमेंट कंप्यूटर की स्टोरेज को Arrange तथा Manage करने की सुविधा प्रदान करती है। डिस्क मैनेजमेंट एक माइक्रोसॉफ्ट विंडोज टूल है जिसे पहली बार विंडोज XP में फडिस्क ड्राइव और उन ड्राइव से जुड़े पार्टीशन को देखने और मैनेज करने में सक्षम बनाता है।
यूटिलिटी क्या है?
हमने आपको ऊपर बताया यूटिलिटी सॉफ्टवेर कितने प्रकार के होते हैं। अब हम आपको बताएँगे यूटिलिटी क्या है? हम आपको बता दें यूटिलिटी एक छोटा सा प्रोग्राम है जो ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा प्रोवाइड की जाने वाली कैपेबिलिटीज को ऐड करता है और कुछ उपयोगों में एक यूटिलिटी ऑपरेटिंग सिस्टम का विशेष हिस्सा होता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले प्रिंट ही यूटिलिटी का उदाहरण है। यह प्रोग्राम रन करने के लिए बिल्कुल भी आवश्यक नही है अगर यह आपके ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ नही भी आता है तो आप इसे इनस्टॉल भी कर सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम दिए गए कैरेक्टर स्ट्रिंग्स के लिए सर्च एंड रिप्लेस यूटिलिटी कि लिमिटेड कैपेबिलिटीज होती हैं।
यूटिलिटी सॉफ्टवेयर के उदाहरण
यूटिलिटी सॉफ्टवेर के उदाहरण निम्नलिखित हैं-
- Antivirus
- Disk Repair
- Backup
- File Management
- Networking Programs
यूटिलिटी सॉफ्टवेयर के क्या लाभ हैं?
यूटिलिटी सॉफ्टवेर के निम्न लाभ दिए गए हैं जो निचे आपको स्टेप बय स्टेप बताये गए हैं।
- कंप्यूटर सिस्टम की स्थिति में सुरक्षा के लिए सिस्टम का स्टेटस और प्रोफ़ाइल का चेक करना।
- समस्याओ को ठीक करने के लिए सिस्टम रिपेरिंग करना।
- खोए हुए डेटा को पुनः प्राप्त करने के लिए फ़ाइल कम्प्रेशन के साथ बैकअप यूटिलिटीज करना।
- ऑनलाइन खतरों पर नजर रखने के लिए रीयल-टाइम डिवाइस मॉनिटरिंग रहना।
- डिस्क डीफ़्रैग्मेन्टेशन हार्ड डिस्क ड्राइव में पाए जाने वाले एरर को ठीक करने में मदद करता है।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या है? इसके बारे में सारी जानकारी दी। आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा यूटिलिटी सॉफ्टवेयर के बारे में लिखे गए इस आर्टिकल को पढ़कर आपको सारी जानकारी मिल गयी होगी तथा इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यूटिलिटी के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा। अब मुझे उम्मीद है कि इससे संबंधित आपके सभी प्रश्न दूर हो गए होंगे। यदि आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे कमेंट करके हमें जरुर बताएं। हम आपको जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिस करेंगे।
अगर आपको रोजाना यूज फुल आर्टिकल चाहिए तो हमारा सपोर्ट वेबसाइट को हमेशा विजिट करते रहें। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों में ज्यादा ज्यादा शेयर करें ताकि उन्हें भी इस आर्टिकल को पढ़कर Utility Software in Hindi में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। एक बार हमें कमेंट करके जरुर बताएं आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा धन्यवाद।