सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान: डूब सकता है आपका पैसा (2023)
हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट हमारा सपोर्ट पर जहा हम आपके लिए रोजाना यूज़ फुल आर्टिकल लेकर आते रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप भी सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाने से पहले सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आये हैं क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम इस योजना से सम्बंधित सारी जानकारी देने वाले हैं।
यदि आपके घर में 10 वर्ष की बेटी है उसके लिए सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवा लेना ठीक रहता है। हम आपको बता दें कि यह एक ऐसी सरकारी योजना है जिसमें आप हर साल 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। इस तरीके से आप थोडा थोडा पैसा जमा करके लाखो रुपए जमा कर सकते हैं। आप अपनी बेटी के 10 साल का होने से पहले आप कभी भी सुकन्या समृद्धि अकाउंट को खुलवा सकते हैं।
इस योजना का लाभ वह सभी परिवार उठा सकते हैं जिनके घर में बेटियां हैं लेकिन इस योजना का लाभ उठाने से पहले आपको सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या है इसके बारे में भी जानकारी होना अवश्य है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाने के कुछ प्रमुख फायदे हैं कि यंहा निवेश करने पर व्याज दर तो मिलती ही है साथ-साथ इसमें माता-पिता को बेटी के भविष्य के लिए प्रत्साहन मिलता है।
इस योजना में अधिक ब्याज दर के साथ-साथ मूल्यांकन टैक्स में छूट जैसे लाभ भी मिलते हैं। फिर भी प्रत्येक योजना की तरह इसमें भी कुछ लाभ और कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवाने की सोच रहे हैं तो इससे पहले आपको सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या क्या हैं इसके बारे में पता होना चाहिए इसलिए बने रहें हमारे इस आर्टिकल के अंत तक।
सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हुई थी। लेकिन जब यह सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई थी तब इसकी ब्याज दर 9 प्रतिशत 9% से अधिक थी लेकिन वर्तमान में यह 8% है। इसका मतलब है कि इसकी ब्याज दर भी कम हो सकती है।
जब खाता खुलवाया जाता है तो जो ब्याज दर होगा वो पूरे समय के लिए फिक्स रहता है। जहा पर लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए इस योजना में आवेदन करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि इस योजना का लाभ लेने से पहले सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए।
लंबे समय तक ब्लॉक रहेगा आपका पैसा
हम आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना का सबसे बड़ा नुकसान किया होता है कि इसमें आपका पैसा लंबे समय (21 वर्ष) तक फंसा रहता है। लेकिन आपको इस योजना में पैसा बस 15 साल तक ही जमा करना होता है लेकिन उस पैसे कि मेच्योरिटी 21 वर्ष की आयु के बाद ही होती है। सुकन्या समृद्धि योजना केवल विशेष परिस्थितियों जैसे लड़की की घातक बीमारी या प्रतिकूल मृत्यु में ही बंद किया जा सकता है।
लेकिन हम आपको बता दें कि बेटी की 18 वर्ष के होने पर आप 50 % पैसा अकाउंट से निकाल सकते हैं। इसके अलावा बेटी के 21 साल होने पर शेष 50% पैसे निकाल सकते हैं। अगर आप 18 वर्ष से पहले पैसा निकालना चाहते हैं तो हम अपने आप नहीं निकाल सकते हो। अगर आपके पास स्थायी इनकम का सोर्स है और आप 21 वर्ष तक मेच्योरिटी का इंतजार कर सकते हैं तभी इस योजना के लिए आवेदन करें।
1.5 लाख रुपए से ज्यादा जमा करने पर प्रतिबंध (सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान)
सुकन्या समृद्धि योजना का दूसरा नुकसान यह है कि आप इस योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए ही जमा कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति इस योजना के तहत डेढ़ लाख से ज्यादा निवेश करना चाहता है तो आप इस योजना के अंतर्गत बिल्कुल भी नहीं कर सकते हैं। आपको बता दें कि आप योजना के तहत केवल सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में प्रतिवर्ष 250 रूपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है।
दि कोई परिवार आर्थिक उच्च वर्ग से है और वह 1.5 लाख से ज्यादा निवेश करना चाहता है तो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट, PPF, NSC, म्युचुअल फंड जैसे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन्स की तरफ जा सकता है।
न्यूनतम धन राशि नहीं जमा करने पर पेनाल्टी
सुकन्या समृद्धि योजना का तीसरा नुकसान यह है की यदि आप आप किसी साल 250 रुपए की आवश्यक न्यूनतम जमा नहीं कर पाते तो आपको इसके लिए ₹50 पेनल्टी भरनी पड़ती है। इसका मतलब यह कि आप जितने साल में आपने सुकन्या खाते में पैसे नहीं जमा किए हैं उनमें आपको प्रत्येक साल ₹50 का पेनल्टी जोड़कर इसे एक साथ जमा करना होगा। इसके साथ में जो न्यूनतम रकम बकाया है उसे भी एक साथ जमा करना पड़ता है।
10 साल से बड़ी बेटी के लिए नहीं है ये योजना
सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी सबसे बड़ी बात यह है कि इसे वही लोग खोल सकते हैं जिनकी बेटी है और वह भी 10 साल की उम्र से कम हो। अगर आपकी बेटी 10 वर्ष से उपर की हो चुकी है और आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाना चाहते तो हम आपको बता दें की आप सुकन्या समृद्धि योजना में उसका अकाउंट नही खुलवा सकते हैं।
अगर आपके घर में तीन बेटियां है और आपने पहले से ही दो बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवा रखा है तो आप अपनी तीसरी बेटी का अकाउंट सुकन्या समृद्धि योजना के तहत नही खुलवा सकते हैं।
तीसरी लड़की के लिए नहीं खुलवा सकते सुकन्या समृद्धि अकाउंट
सुकन्या समृद्धि योजना का नियम शर्त के अनुसार एक शर्त यह भी है कि यह अकाउंट एक परिवार में सिर्फ दो लड़कियों के लिए ही खुलवा सकते हैं। यदि आपके परिवार में दो से अधिक तीन या चार लड़कियां हैं तो आप तीसरी और चौथी लड़की का अकाउंट सुकन्या समृद्धि योजना में नही खुलवा सकते हैं। इस योजना के यह शर्त एक बड़ी कमी उजागर करती है।
इस वजह से बहुत सी लड़कियां इस योजना का लाभ नही प्राप्त कर पाती हैं। आपकी अधिक जानकारी के लिए बता दें कि अगर दूसरी लड़की, जुड़वा (Twins) या तिड़वा (Triplets) के रूप में पैदा हुई हैं तो फिर आप तीसरी या चौथी लड़की के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं।
माता पिता को छोड़कर बेटी को मिलेगा पूरा पैसा
सुकन्या समृद्धि योजना का एक नुकसान एक यह भी है कि मैच्योरिटी होने के बाद अकाउंट का पूरा पैसा केवल बेटी ही निकाल सकती है। आपको बता दें कि बेटी के नाम से खुला सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट से मां-बाप एक भी पैसा नहीं निकाल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना खाते को 21 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद बढ़ाया नहीं जा सकता है। इस प्रकार, लड़की के 21 वर्ष के हो जाने पर, खाते से सारा पैसा निकालकर खाता बंद कर देना चाहिए।
मेच्योरिटी के बाद खाता-विस्तार की सुविधा नहीं
आपको बता दें की बेटी के 21 वर्ष होने के बाद सुकन्या समृद्धि खाता की 21 साल की मेच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद उसे बंद करना पड़ता है। मैच्योरिटी होने के बाद आपको हर हाल में पैसे निकालकर अकाउंट बंद करवाना ही होगा। भले ही आप उस समय पैसा ना लेना चाहते हों लेकिन आप उस अकाउंट की अवधि को आगे नही बढ़ा सकते हैं।
ब्याज दर परिवर्तित होते रहना (सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान)
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिलने वाला ब्याज दर निर्धारित नहीं रहता है। यह प्रत्येक तिमाही में आरबीआई के दिशा निर्देशों के अनुसार बदलता रहता है। हम आपको बता दें कि वर्त्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाला ब्याज दर 7.60% है।
सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान से सम्बंधित पूछे गए प्रश्न (FAQs)
प्रश्न- सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक ₹ 1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा?
उत्तर- अगर आप सुकन्या योजना में ₹1000 4 साल तक के लिए जमा करते हैं तो आपको 18 साल में जो रकम मिलेगी यह एक भ्रम है क्योंकि सुकन्या योजना में निवेश 14 साल के लिए नहीं बल्कि 15 साल के लिए निवेश करना होगा। अगर आप सुकन्या योजना में 15 साल तक ₹1000 जमा करते हैं तो 21 साल पूरे होने के बाद आपको ₹5,09,212 मिलते हैं।
प्रश्न- क्या सुकन्या समृद्धि योजना सुरक्षित है?
उत्तर- सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि यह योजना भारत के सार्वजनिक प्राधिकरण द्वारा सुनिश्चित की जाती है।
प्रश्न- सुकन्या समृद्धि मासिक है या वार्षिक?
उत्तर- 21 वर्षों की योजना की पूरी अवधि में ब्याज दर 8.0% मानी गई है। प्रत्येक महीने की पहली तारीख को महीने-दर-महीने प्रतिबद्धता की जानी चाहिए। वार्षिक मासिक लगातार 1 अप्रैल को की जानी चाहिए।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान के बारे में बताया है। उम्मीद करता हूँ आपको हमारे इस आर्टिकल को पढ़ कर सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपके मन में सुकन्या समृद्धि योजना में सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे और नुकसान से सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं हम आपके प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।
ऐसे ही यूज़ फुल आर्टिकल पढने के लिए हमारी वेबसाइट Hamarasupport.com को हमेशा विजिट करते रहें। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें तकि उन्हें भी सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या क्या हैं इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। दोस्तों एक बार हमें कमेंट करके जरुर बताएं आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा मिलते हैं अगले आर्टिकल में जब तक के लिए धन्यवाद।