NEFT क्या है और NEFT से पैसे कैसे भेजें? What is NEFT in Hindi?
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि NEFT क्या है? आप NEFT से किसी bank के एक खाते से दूसरे खाते में पैसे कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। NEFT एक ऑनलाइन प्रक्रिया है। NEFT के बारे में पूरी जानकारी आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए केवल तीन तरीके हैं – NEFT, RTGS और IMPS इनमें से आज हम NEFT के बारे में बात करने वाले हैं। कि आप कैसे NEFT का इस्तेमाल करके एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। नेफ्ट ऑनलाइन प्रक्रिया में ट्रांसफर लिमिट कितनी है? नेफ्ट ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट नहीं होती है। आप किसी बैंक के खाते से दूसरे खाते बहुत आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। NEFT की फुल फॉर्म के बारें में भी हम आपको बताएँगे। चलिए जानते हैं कि NEFT क्या है?
NEFT क्या है?
अब हम आपको बताएँगे कि NEFT क्या है? NEFT ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया है जिसके द्वारा आप किसी बैंक के एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे को ट्रांसफर कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग के बढ़ते फोकस के साथ NEFT फंड ट्रांसफर करने के लिए सबसे लोकप्रिय उपाय हैं। इलेक्ट्रॉनिक रूप से किसी भी बैंक शाखा से किसी व्यक्ति को फंड ट्रांसफर हम एनईएफटी प्रक्रिया के द्वारा कर सकते हैं। एनईएफटी के द्वारा पैसे भेजने के लिए आपको किसी भी बैंक या बैंक की शाखा में जाना नहीं पड़ता है। आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
अगर आप अपने बैंक अकाउंट से किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे को ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आप NEFT प्रक्रिया का इस्तेमाल करके बहुत ही आसानी से किसी भी दूसरे व्यक्ति के बैंक के खाते में पैसे को ट्रांसफर कर सकते हैं। एनईएफटी प्रक्रिया का इस्तेमाल करते समय आपको किसी भी बैंक या किसी भी बैंक की शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। NEFT प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण बेनिफिट है कि यह किसी भी बैंक शाखा के किसी भी खाते और किसी भी जगह स्थित बैंक के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।
नेफ्ट के द्वारा किसी भी बैंक के खाते में ट्रांसफर करने के लिए दोनों शाखाएं NEFT सक्षम होनी चाहिए। अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन सी बैंक NEFT सक्षम में आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर NEFT सक्षम बैंक की लिस्ट को देख सकते हैं। आप अपने बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करके भी NEFT के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पैराग्राफ को पढ़कर आप जान सकते हैं कि NEFT क्या है?
NEFT की Full Form क्या है?
NEFT की फुल फॉर्म “National Electronic Funds Transfer” होती है। इसे हिंदी में “राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक निधि अन्तरण” कहते हैं। एनईएफटी द्वारा आप किसी भी व्यक्ति के अकाउंट में बहुत ही आसानी से कम समय में पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं और आपको किसी भी बैंक की शाखा में जाने की जरूरत नहीं होती है।
नेफ्ट प्रक्रिया के द्वारा पैसे ट्रांसफर कैसे करें
अब तक आपको पता चल गया होगा कि NEFT क्या है? अगर आप NEFT प्रक्रिया के माध्यम से अपने बैंक खाते से किसी भी दूसरे के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो एनईएफटी प्रक्रिया का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। एनईएफटी प्रक्रिया के द्वारा पैसे ट्रांसफर करना काफी ज्यादा आसान है। आप एनईएफटी प्रक्रिया के द्वारा ऑनलाइन ही पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। हम आपको नीचे कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप एनईएफटी प्रक्रिया से किसी भी दूसरे व्यक्ति के बैंक के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ऑनलाइन एक बैंक के खाते से किसी दूसरे खाते में रुपए ट्रांसफर करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको अपने नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने नेट बैंकिंग ऑनलाइन लॉगइन करना है। अगर आपके पास नेट बैंकिंग सुविधा नहीं है तो आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ही उस पर लॉगिन कर सकते हैं।
- अब आपको एनईएफटी फंड ट्रांसफर के सेक्शन में जाना है। आप वहां से ही पैसे को ट्रांसफर करेंगे।
- एनईएफटी फंड ट्रांसफर सेक्शन में जाने के बाद आपको जिस व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने हैं। उस व्यक्ति का नाम, उसके बैंक अकाउंट का नंबर और आईएफएससी कोड डालना है।
- सफलतापूर्वक ऐड होने के बाद आप एनईएफटी ट्रांसफर प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं और आप कुछ डिटेल फिल करने के बाद बहुत ही आसानी से एनईएफटी प्रक्रिया के द्वारा पैसे को ट्रांसफर करें।
NEFT के द्वारा कौन पैसे ट्रांसफर कर सकता है?
अगर आप जानना चाहते हैं कि NEFT ट्रांसफर कौन कर सकता है तो अब हम आपको यही बताएंगे। हमने आपको ऊपर अभी बताया है कि NEFT क्या है?आरबीआई की ऑफिशल वेबसाइट पर NEFT सक्षम बैंक की लिस्ट है। आप आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस लेख को पढ़कर जान सकते हैं कि कौन सी बैंक शाखाएं NEFT सक्षम है और कौन व्यक्ति इन बैंक शाखाओं के द्वारा एनईएफटी ट्रांजैक्शन कर सकता है। जैसा कि हमने आपको अभी ऊपर बताया कि प्रत्येक व्यक्ति जिसका एनईएफटी की सक्षम बैंक में खाता है। वह किसी भी दूसरे एनईएफटी सक्षम बैंक के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकता है। नेफ्ट के द्वारा एक खाते से किसी दूसरे खाते में अधिकतम ₹50000 तक के ट्रांसफर कर सकते हैं।
NEFT फंड ट्रांसफर लिमिट क्या है?
नेफ्ट प्रक्रिया के माध्यम से पैसों को ट्रांसफर करने की राशि पर कोई भी अधिकतम और न्यूनतम लिमिट नहीं है। लेकिन अगर आप ऑफलाइन नगद के माध्यम से ट्रांजिशन करना चाहते हैं तो उस पर ₹50000 तक की लिमिट है। अलग-अलग बैंकों के आधार पर ट्रांजैक्शन के लिए समय अलग-अलग होते हैं। अगर आप एक बैंक के खाते से उसी बैंक के दूसरे खाते में एनईएफटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं तो यह ट्रांजैक्शन बहुत ही कम समय में पूरा हो जाता है। लेकिन अगर आप अलग-अलग बैंकों में एनईएफटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं तो इस ट्रांजैक्शन में कुछ समय लगता है।
NEFT प्रक्रिया के लाभ
नेफ्ट प्रक्रिया के द्वारा ट्रांजैक्शन करने के काफी ज्यादा लाभ भी होते हैं जैसे कि एनईएफटी प्रक्रिया में पहली बार आपको जिस व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने हैं उस व्यक्ति की जानकारी भरनी होती है। आप ये तो जान गए होंगे कि NEFT क्या है? इसके बाद आप किसी भी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। जब आप इसके बाद कभी भी ट्रांसफर करेंगे तो आपको केवल व्यक्ति को चुनना है और कूछ डिटेल्स भरकर बहुत ही आसानी से रुपए भेज सकते हैं। NEFT के कुछ लाभ हमने आपको नीचे बताएं हैं।
- एनईएफटी प्रक्रिया के द्वारा कोई भी इनविजुअल, कॉरपोरेशन सभी बहुत ही आसानी से एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
- नेफ्ट प्रक्रिया के द्वारा ट्रांजैक्शन करते समय आपको किसी भी बैंक या बैंक की शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। एनईएफटी प्रक्रिया के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करना बहुत आसान है और आप ऑनलाइन NEFT प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- NEFT एक बहुत ही ज्यादा सरल प्रक्रिया है। आप 1 मिनट के अंदर ही एनईएफटी प्रक्रिया के द्वारा ट्रांजैक्शन कंप्लीट कर सकते हैं।
- NEFT की प्रक्रिया के द्वारा ट्रांजैक्शन कंप्लीट हो जाता है तब आप ईमेल या फिर SMS के माध्यम से आप ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के आर्टिकल से मैंने आपको बताया है कि NEFT क्या है? NEFT के बारे में पूरी जानकारी आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं। NEFT की फुल फॉर्म क्या है? इसके बारे में हमें आपको बताया है। नेफ्ट से आप कैसे दूसरे व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी हमने आपको दी है। नेफ्ट ट्रांजैक्शन के क्या लाभ हैं। इसके बारे में भी हमने आपको बताया है। आप आर्टिकल को पढ़कर पता कर सकते हैं कि NEFT क्या है? अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमें जरूर बताये। साथ ही हमारे आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करें।
aapne bahut hi achi jaankari di hai NEFT Kya hai iske baar me jaane or Mobile Marketing Kya hai?
thanks for sharing