कंप्यूटर माउस से मोबाइल कैसे चलाएं? ट्रैकबॉल और माउस में अंतर
हेलो दोस्तों आपका स्वागत है, एक बार फिर Hamara Support हिंदी ब्लॉग वेबसाइट पर। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण सवालों के बारे में, जिनकी हमें इस तकनीकी की जिंदिगी में बहुत ही ज्यादा जरुरत पड़ती है। आज हम जानेंगे कि ट्रैकबॉल और माउस में क्या अंतर है? कंप्यूटर में माउस से मोबाइल कैसे चलाएं? गूगल क्रोम के समाचार हिंदी भाषा में कैसे पढ़ें? गूगल क्रोम में डाटा सेवर को ऑन करने के क्या फायदे हैं? डेक्सटॉप पर फोटो को कैसे लगाएं या कैसे हटाए? आज के सवाल इस टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।
ट्रैकबॉल और माउस में क्या अंतर है?
ट्रैकबॉल एक इनपुट डिवाइस है, जो कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को इनपुट दिशा प्रदान कराती है। ट्रैकबॉल एक इनपुट डिवाइस की तरह काम करता है। जिससे हम कंप्यूटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को इनपुट प्राप्त कराते हैं। इसमें हम देखते हैं कि एक गोल बॉल और एक या दो बटन होते हैं, जो माउस के बटन की तरह ही कार्य करते हैं। ट्रैकबॉल का उपयोग मुख्यता गति मान डाटा को Input करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। यह स्थिर एक ही स्थान पर रहता है। इसमें हम बॉल से Move करते हैं। ट्रैकबॉल को हम अपनी उंगली या अंगूठे से भी चला सकते हैं। इसके लिए हम किसी भी ऑब्जेक्ट को दिशा निर्देशन कर सकते हैं। ट्रैकबॉल का उपयोग गेमिंग, ग्राफिक मतलब 2D या 3D इमेज को घुमाने के लिए भी यूज किया जाता है।
माउस भी एक इनपुट डिवाइस है, जिसका उपयोग कंप्यूटर को Input देने में किया जाता है। इसके द्वारा हो अपनी फाइल को खोल सकते हैं या फिर बंद। उन पर अपने कुछ ऑपरेशन प्रदर्शित कर सकते हैं। इसके द्वारा उपयोगकर्ता स्क्रीन पर कहीं पर भी जा सकता है या फिर किसी भी फाइल या फोल्डर को खोल सकता है। इसमें दो बटन और एक स्क्रॉल है होता है, स्क्रॉल व्हील के नीचे एक बटन होता है जिसका प्रयोग इसी वेबसाइट या फाइल को धीरे धीरे Move कराने के लिए किया जाता है।
- कोई भी व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार ट्रैकबॉल या माउस को खरीद है।
- कोई भी यूजर माउस को बिना किसी प्रशिक्षण और ट्रेनिंग के भी चला सकता है, लेकिन ट्रैकबॉल के लिए कुछ रूल्स और नियम जरूरी है।
- माउस बाजार में सस्ता मिल जाता है, लेकिन ट्रैकबॉल उससे महंगा होती है।
- ट्रैकबॉल को हम किसी भी जगह पर रखकर चला सकते हैं, लेकिन माउस चलाने के लिए हमें समतल जगह की आवश्यकता होती है।
- ट्रैकबॉल में माउस से अच्छी गति होती है इसीलिए इसका उपयोग गेमिंग और चलती हुई Input देने के लिए क्यों चलाता है।
कंप्यूटर माउस से मोबाइल कैसे चलाये?
दोस्तों कंप्यूटर माउस से मोबाइल फोन में कैसे चलाएं? कंप्यूटर माउस से मोबाइल फोन को चलाने के लिए एक ओटीजी डिवाइस की आवश्यकता होती है। जिसके माध्यम से हम अपने मोबाइल फोन में कीबोर्ड और माउस चला सकते हैं। अपने मोबाइल फोन में हम एक समय पर सिर्फ एक डिवाइस चला सकते हैं, जैसे कीबोर्ड या फिर माउस। इसके लिए हमारे फोन को ओटीजी सपोर्टेड होना चाहिए। अपने मोबाइल को ओटीजी सपोर्टेड चेक करने के लिए हम अपने मोबाइल मॉडल के नाम से गूगल पर सर्च कर सकते हैं। मोबाइल चलाने पर हम देखेंगे कि एक तीर मोबाइल फोन की स्क्रीन पर दिखाई देगा जो हम माउस की तरह सहायता से Move करा सकते हैं।
गूगल क्रोम के समाचार हिंदी भाषा में कैसे पढ़ें?
गूगल क्रोम की समाचार हिंदी भाषा में पढ़ने के लिए हमें गूगल की एप्लीकेशन पर जाना होगा। यहां पर हम नीचे की साइड में देखेंगे की, More सेटिंग का ऑप्शन दिखाई देता है। जिस पर हम क्लिक करने के बाद उसके अंदर सेटिंग में जाकर देखेंगे कि वहां पर एक भाषा बदलने का ऑप्शन दिया रहता है जिसका उपयोग हम अपनी क्षेत्रीय भाषा को सेलेक्ट करने के लिए कर सकते हैं यदि हमारी क्षेत्रीय भाषा हिंदी है तो हम हिंदी को सेलेक्ट करके सभी समाचार हिंदी में प्राप्त कर सकते हैं।
गूगल क्रोम में डाटा सेवर को ऑन करने के क्या फायदे है?
दोस्तों गूगल क्रोम में डाटा सेवर को ऑन करने के बहुत सारे फायदे हैं, जिसमें पहला फायदा यह है कि इससे हम अपने मोबाइल का डाटा बचा सकते हैं। क्योंकि इसमें बहुत सारे Auto-Update होते हैं। डाटा सेवर की मदद से यह अपडेट बंद हो जाते हैं। जिससे हम अपने डाटा बचा सकते हैं डाटा सेवा की सहायता से हम अपने बहुत सारे डाटा फालतू खर्च होने सेको बचा सकते हैं।
डेक्सटॉप पर फोटो को कैसे लगाएं या कैसे हटाए?
डेस्कटॉप पर फोटो को लगाने के लिए सबसे पहले हमें अपने डेस्कटॉप पर राइट क्लिक करना होगा। जिसके बाद हमें एक बॉक्स में सबसे नीचे पर Personalize का ऑप्शन मिलता है, जिस पर लेफ्ट क्लिक करने के पश्चात हम देखेंगे कि यहां पर कुछ बैकग्राउंड नाम का फोल्डर खुल जाता है। जिस पर हम नए फोटोस को लगा सकते हैं या फिर हटा भी सकते हैं। यहां पर एक ऑप्शन और भी होता जिसका नाम है ब्राउज़। जिसका उपयोग हम अपने गैलरी के फोटोस को उपयोग में लाने के लिए करते हैं, जो भी फोटो हमारे गैलरी में सेव है या फिर हम अपनी गैलरी से उठाकर उसे अपनी स्क्रीन पर लगाना चाहते हैं तो हम ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने जाना की ट्रैकबॉल और माउस में क्या अंतर है? कंप्यूटर में माउस से मोबाइल कैसे चलाएं? गूगल क्रोम के समाचार हिंदी भाषा में कैसे पढ़ें? गूगल क्रोम में डाटा सेवर को ऑन करने के क्या फायदे हैं? डेक्सटॉप पर फोटो को कैसे लगाएं या कैसे हटाए? अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसको अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें अगर आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर कमेंट करें हम जल्द से जल्द आपको रिप्लाई करने की कोशिश करेंगे।