गूगल पे कस्टमर केयर नंबर क्या है? Google Pay Customer Care Number
आज के समय में ऑनलाइन भुगतान का उपयोग काफी सारे लोग कहते हैं। ऑनलाइन भुगतान के लिए काफी सारे डिजिटल वॉलेट आते हैं जिनकी मदद से आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। गूगल पे भी एक डिजिटल वॉलेट है जो कि गूगल के द्वारा बनाया गया है। आज हम आपको इस आर्टिकल में गूगल पे कस्टमर केयर नंबर के बारे में बताएंगे। गूगल पे का इस्तेमाल करके आप किसी को पैसे भेज सकते हैं और किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा पैसों को रिसीव भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको गूगल पे से संबंधित कोई भी परेशानी या शिकायत होती है तो आप गूगल पे कस्टमर केयर नंबर के द्वारा ऑनलाइन भुगतान से संबंधित सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
गूगल पे क्या है?
गूगल पे एक डिजिटल वॉलेट है जिसका इस्तेमाल आप ऑनलाइन भुगतान करने के लिए करते हैं। इस डिजिटल वॉलेट की मदद से आप काफी आसानी से किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज सकते हैं व किसी दूसरे व्यक्ति से पैसे रिसीव भी कर सकते हैं। इस ऐप पर आप अपने बैंक अकाउंट को लिंक करके सीधे अपने बैंक अकाउंट से ऑनलाइन भुगतान कर पाएंगे। गूगल पे के डिजिटल वॉलेट में आप अपने पैसों को सुरक्षित रखते हैं। ये डिजिटल वॉलेट हाई एंड सिक्योरिटी सिस्टम के द्वारा सुरक्षित होता है। यह सिक्योरिटी आपके अकाउंट को हैक होने से बचाती है। हमने आपको नीचे कुछ पॉइंट बताएं जो कि गूगल पे की सुविधाएं हैं।
- ट्रांसफर मनी
- मोबाइल रिचार्ज और बिजली का भुगतान
- ऑनलाइन या किसी दुकान से शॉपिंग करें
Google Pay अकाउंट कैसे सेटअप करें?
गूगल पे का अकाउंट बनाना काफी ज्यादा आसान है। आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके काफी आसानी से इस डिजिटल वॉलेट पर अपने अकाउंट को बना पाएंगे। हम आपको नीचे कुछ स्टेप्स बता रहे हैं, जिन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी गूगल पे अकाउंट को बना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको गूगल पे ऐप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करना है। नीचे हमने गूगल पर डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड लिंक दिया है।
- इस एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर को लिखना होगा।
- अब आप अपने गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करके साइन इन करें। इसके बाद आपका मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन होगा।
Note: गूगल पे का इस्तेमाल केवल वह व्यक्ति ही कर सकता है जिसकी उम्र 18 साल है या इससे ज्यादा है। अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो आप गूगल पर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
- अब आपको एक चार अंको का गूगल पिन लिखना होगा जिससे कि आपका ऐप सुरक्षित हो सके। इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका गूगल अकाउंट सेटअप हो जाएगा।
गूगल पे कस्टमर केयर नंबर क्या है?
अगर आपको गूगल पे से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है या आप किसी शिकायत को दर्ज करना चाहते हैं तो आप गूगल पे कस्टमर केयर नंबर का यूज़ करें। लेकिन गूगल पे कस्टमर केयर नंबर शायद आपको पता नहीं हो। गूगल पे का कस्टमर केयर नंबर आप अपने गूगल पर एप्लीकेशन की मदद से ही निकाल सकते हैं। लेकिन हम आपको नीचे टाइप गूगल पर कस्टमर केयर नंबर बता रहे हैं। जिस पर आप अपनी किसी भी शिकायत पर दर्ज करा सकते हैं।
Google Pay Customer Care Number: 1800-419-0517
Google Pay: Help
जरूरी नहीं है कि आप केवल Google Pay Customer Care Number से ही हेल्प प्राप्त कर सकते हैं। आप इस एप्लीकेशन में Help & feedback के ऑप्शन की मदद से भी अपनी शिकायत व भुगतान से संबंधित समस्या को हल कर पाएंगे। कभी-कभी ऑनलाइन भुगतान करते समय कुछ परेशानियां होती हैं। इन सभी समस्याओं को आप गूगल से कांटेक्ट करके हल कर सकते हैं। हम आपको नीचे कुछ स्टेप्स बता रहे हैं।
- सबसे पहले आपको Profile के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Setting के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको Help & feedback के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- Get help पर क्लिक करें।
- यहां पर आपको काफी सारे गूगल पर से संबंधित समस्याओं के सवाल दिखाई देंगे। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको Contact support पर क्लिक करना है।
- यहां से आप भिन्न प्रकार के समस्याओं को हल कर सकते हैं। गूगल पे से संबंधित अगर आपको कोई भी प्रॉब्लम होती है तो आप जरूर हेल्प एंड फीडबैक के ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
Google Pay App पर बैंक अकाउंट कैसे जोड़े?
अगर आप नहीं जानते हैं कि गूगल पे पर अपना बैंक अकाउंट कैसे जोड़े तो आप Google Pay Customer Care Number पर कॉल करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम इस आर्टिकल में भी आपको गूगल पर पर अकाउंट जोड़ना बता रहे हैं। हमने नीचे आपको कुछ स्टेप बताइए जिन को कॉल करके आप अपने गूगल पे पर बैंक अकाउंट जोड़ सकते हैं।
- आपका बैंक अकाउंट यूपीआई के साथ काम जरूर करता हूं तभी आप उस बैंक अकाउंट को जोड़ सकते हैं।
- अब आपको अपनी यूपीआई आईडी को दर्ज करें। अगर आपके पास यूपीआई आईडी नहीं है तो आप डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब आपको गूगल पे को ओपन करना है। होम स्क्रीन पर आपको प्रोफाइल का ऑप्शन है। इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप payment methods के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Add bank account के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपनी बैंक को सिलेक्ट करना है। बैंक को सेलेक्ट करने के बाद आपका मोबाइल नंबर वेरीफिकेशन होगा।
- इस तरह से आप अपना बैंक अकाउंट इस एप्लीकेशन पर जोड़ सकते हैं।
गूगल पे दूसरे डिजिटल वॉलेट से अलग कैसे है?
अगर बात की जाए तो दूसरे डिजिटल वॉलेट की तो इन वॉलेट में भुगतान करने के लिए आपको पहले वॉलेट में पैसे जोड़ने होते हैं। लेकिन चूंकि गूगल पे पहले से ही आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ है तो आपको कोई भी पैसे जोड़ने की जरूरत नहीं है। यह एप्लीकेशन काफी सारे बैंक अकाउंट को सपोर्ट करती हैं जैसे कि आप इस ऐप पर आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक को भी जोड़ सकते हैं। अब तक आपको Google Pay Customer Care Number से रिलेटेड सभी जानकारी मिल गई होगी।
निष्कर्ष
गूगल पे कस्टमर केयर नंबर के इस्तेमाल से आप अपनी सभी समस्याओं को हल कर सकते हैं। यह वॉलेट ऑनलाइन भुगतान करने के लिए बहुत ही सुरक्षित है। हमने आपको बताया कि गूगल पे वॉलेट दूसरे डिजिटल वॉलेट से कैसे अलग है। इसलिए अगर आप किसी भी डिजिटल वॉलेट का यूज करना चाहते हैं तो आप गूगल पे का इस्तेमाल जरूर करें। गूगल पे कस्टमर केयर नंबर और हेल्प एंड फीडबैक का इस्तेमाल जरूर करें। दोस्तों अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमें जरूर बताएं। साथ ही हमारे इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करें।