Google डूडल के मशहूर गेम खेलिए अपने मोबाइल में (May 2023)
दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूज होने वाला सर्च इंजन गूगल है। गूगल अपने यूजर्स के लिए रोज कोई ना कोई एक नया फीचर लाता है। Google डूडल के मशहूर गेम सीरीज के बारे में आपने सुना ही होगा। इस सीरीज में काफी सारे गेम मौजूद है और इन गेम को आप ऑनलाइन अपने मनोरंजन के लिए फ्री में खेल सकते हैं। आज इस आर्टिकल में Google डूडल के मशहूर गेम के बारे में ही बात करेंगे। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि गूगल डूडल क्या है और गूगल डूडल के मशहूर गेम कैसे खेले जाते हैं? गूगल डूडल से संबंधित सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में काफी आसानी से मिल जाएंगी।
गूगल डूडल क्या है?
अगर आपने ध्यान दिया होगा तो सर्च इंजन गूगल पर किसी विशेष दिन गूगल का होम पेज अलग होता है। अर्थात गूगल का logo होम पेज पर अलग तरीके से क्रिएटिव होता है। एक विशेष दिन गूगल के logo को क्रिएटिव तरीके से पेश करना गूगल डूडल कहलाता है। गूगल डूडल में गूगल के logo को एनिमेशन और विभिन्न प्रकार के चित्रों से क्रिएटिव बनाया जाता है। विशेष व्यक्ति के जन्मदिन या किसी त्योहार या महत्वपूर्ण घटना के अवसर पर गूगल डूडल को बनाया जाता है।
गूगल डूडल का इतिहास
अगस्त सन 1998 में सबसे पहले गूगल डूडल को सर्च इंजन गूगल के होम पेज पर बनाया गया था। इस गूगल डूडल को सर्च इंजन गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने बनाया था। इस गूगल डूडल के द्वारा बर्निंग मैन फेस्टिवल के बारे में बताया गया था और इस फेस्टिवल में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने भाग लिया था। डूडल को बनाने के बाद यह इस कंपनी का एक हिस्सा बन गया और अब जब भी कोई भी घटना या किसी विशेष व्यक्ति से संबंधित जानकारी या किसी फेस्टिवल के बारे में बताना होता है तो गूगल इस डूडल के द्वारा ही अपने यूजर्स को जानकारी देता है।
गूगल डूडल को कौन बनाता है?
Google डूडल को डिजाइन करने के लिए गूगल की एक बहुत ही बड़ी टीम होती है। इस टीम में कुछ योग्य चित्रकार, ग्राफिक डिजाइनर और कलाकार, इसके साथ ही कुछ योग्य इंजीनियर शामिल हैं। यह पूरी टीम ही गूगल डूडल को समय-समय पर डिजाइन करती है।
Google डूडल के मशहूर गेम
Google डूडल के मशहूर गेम में क्रिकेट, रॉकमोर, गार्डन जीनोम जैसे प्रसिद्ध गेम शामिल हैं। गूगल इन गेम को अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग रिलीज करता है। आप प्रत्येक दिन एक नया गेम खेल सकते हैं। गूगल डूडल के सभी गेम बिल्कुल फ्री है और आपको इन गेम को करने के लिए किसी भी तरह से भुगतान करने की जरूरत नहीं है। आप इन गेम को काफी आसानी से खेल सकते हैं। यह गेम काफी ज्यादा मनोरंजक है। गूगल डूडल के सभी गेम्स काफी ज्यादा मशहूर होते जा रहे हैं।
Google डूडल के मशहूर गेम कैसे खेले?
अगर आप गूगल डूडल के गेम को खेलना चाहते हैं तो आप काफी आसानी से इन गेम खेल सकते हैं। जब आप सर्च इंजन गूगल ऐप को ओपन करते हैं तो आपको गूगल डूडल पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आप गेम पर पहुंच जाएंगे। अब आपको एक गेम प्ले का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद इस गेम को खेलने के लिए कुछ निर्देश दिए जाएंगे। आप इन निर्देशों का पालन करके काफी आसानी से गेम को खेल सकते हैं।
गूगल डूडल के सभी गेम्स फ्री हैं।
गूगल डूडल के किसी भी गेम को खेलने के लिए आपको किसी भी तरह का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। आपको केवल गूगल पर जाकर इन गेम्स को फ्री में खेलना है। यह गेम खासकर छोटे बच्चों के लिए बनाए गए हैं जो कि काफी ज्यादा गेम खेलना पसंद करते हैं।
पॉपुलर गूगल डूडल गेम्स लिस्ट
गूगल डूडल गेम्स सीरीज के कुछ पॉपुलर गेम काफी ज्यादा लोगों के द्वारा खेले जाते हैं। यह गेम काफी ज्यादा प्रसिद्ध होते जा रहे हैं और लोग काफी ज्यादा इन गेम्स को खेल कर इंजॉय करते हैं। हम आपको नीचे एक पॉपुलर गूगल डूडल गेम की लिस्ट बता रहे हैं।
- कोडिंग
- क्रिकेट
- फिश्चिंगर
- रॉकमोर
- गार्डन जीनोम
- स्कोविल
- लोटेरिया
- पैक- मेन
कैसे खेले Fischinger गेम?
Fischinger गूगल डूडल का एक मशहूर गेम है। यह एक मैजिकल गेम है और अगर आप इस गेम को खेलना चाहते हैं तो आपको गूगल डूडल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप इस गेम के इंटरफेस पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको कुछ निर्देश दिए जाएंगे जिनकी मदद से आप इस खेल को काफी आसानी से खेल पाएंगे। इसमें आपके लिए चार ऑप्शन दिए जाएंगे। आप किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करके म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।
इस सिस्टम को एक बेसिक म्यूजिक सीक्वेंसर के रूप में संचालित किया जाता है। जब आप एक्टिवेट करने के लिए डायमंड पर क्लिक करेंगे तो यह एक रियल टाइम में 16 बीट मेलोडी को लूप में चलाता है। इस गेम का इंटरफ़ेस एक कलरफुल विजुअल्स के साथ नजर आता है। इसके साथ ही इस गेम में आप बिट क्रशर जैसे अन्य इफेक्ट के साथ इस गेम को और भी मजेदार बना सकते हैं।
निष्कर्ष
उम्मीद है कि आपको Google डूडल के मशहूर गेम के बारे में हमारे इस आर्टिकल की मदद से पूरी जानकारी मिल गई होगी। Google डूडल के मशहूर गेम काफी ज्यादा प्रसिद्ध होते जा रहे हैं और काफी सारे लोग इन गेम को खेलने के लिए गूगल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी इन गेम्स को अपने मोबाइल फोन पर खेलना चाहते हैं तो हमने आपको बताया है कि कैसे आप इन गेम्स को खेल सकते हैं। गूगल डूडल के सभी गेम्स खेलने के लिए बिल्कुल फ्री है। आपको इन गेम्स को खेलने के लिए किसी भी प्रकार के भुगतान करने की जरूरत नहीं है। दोस्तों अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमें जरूर बताएं साथ ही हमारे इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करें।