गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें Google Account Delete Kaise Kare?
जब भी हम एक अपना पहला एंड्राइड फोन लेते हैं, तो हमें कुछ कम जानकारी होने की वजह से कई गूगल अकाउंट बना लेते हैं। कभी-कभी हम अपने पासवर्ड भूल जाने की वजह से भी कई सारे गूगल अकाउंट बना लेते हैं। यदि किसी को गूगल अकाउंट पर विश्वास नहीं है तो भी हम अपने अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं, या फिर आप इसी गूगल अकाउंट मतलब एंड्रॉयड फोन से आई फोन (iPhone) या फिर किसी भी अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर शिफ्ट हो रहे हैं। तो भी आपको, गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें (Google Account Delete Kaise Kare) इसकी आवश्यकता हो सकती है। इसीलिए हम इस लेख में जानेगे की जीमेल अकाउंट डिलीट कैसे करें (Gmail Account Delete Kaise Kare)
यदि हमें गूगल अकाउंट की कोई जरूरत नहीं है तो गूगल अकाउंट को डिलीट करना ही सबसे बेहतरीन विकल्प है। क्योंकि बिना किसी उपयोग के गूगल अकाउंट को खाली छोड़ना हमारी प्राइवेसी के लिए खतरा साबित हो सकता है। हमारी जीमेल आईडी या फिर अकाउंट हैक हो सकता है। कोई व्यक्ति हमारी गूगल अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर सकता है। गूगल अकाउंट से जुड़ी जानकारी को इस्तेमाल कर हमें उपयोग कर सकता है और उसका गलत उपयोग भी कर सकता है। तो आशा करता हूँ की आपको हमारी यह बहुत पसंद आएगी। जानेगे पूरी जानकारी गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करे (Google Account Delete Kaise Kare) सही और सटीक जानकारी लेने के लिए हमारी इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें-
गूगल अकाउंट की जरुरत क्यों है?
तो सबसे पहले हम बात करेंगे कि आखिर गूगल अकाउंट की जरूरत क्या पढ़ती है? दोस्तों गूगल अकाउंट के बिना हम गूगल गूगल की कई सेवाएं इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। उदाहरण के लिए यूट्यूब (YouTube) में आप गूगल अकाउंट के बिना वीडियो तो देख पाएंगे लेकिन लाइक, डिसलाइक, हिस्ट्री, और वॉच लेटर जैसे कई फीचर्स को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे जिससे आप कुछ परेशानी भी उठा सकते हैं। क्योंकि आप अपनी किसी तुरंत की देखी हुई वीडियो को दोबारा नहीं देख पाएंगे यदि आपको कुछ याद नहीं है तो। इसी प्रकार आप गूगल की ड्राइव, जीमेल, प्ले स्टोर, और गूगल क्लाउड जैसी और भी सेवाओं को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
गूगल अकाउंट डिलीट करने की क्या आवश्यकता है?
जीमेल अकाउंट को क्यों डिलीट करना पड़ता है? इसके बारे में भी पूरी जानकारी लेंगे। जीमेल अकाउंट या गूगल अकाउंट को डिलीट करने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमे कुछ मुख्य कारण नीचे दिए गए हैं-
- कई लोग अपने पुराने अकाउंट को डिलीट कर नया जीमेल अकाउंट बनाना चाहते हैं।
- कुछ लोगों की गलतियों की वजह से भी कई अकाउंट बन जाते हैं। इसीलिए वह अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं।
- पासवर्ड का भूल जाना भी एक मुख्य कारण है। कुछ लोग पासवर्ड भूल जाते हैं तो वह सीधा नया गूगल अकाउंट बना लेते हैं। उसको डिलीट करना चाहते हैं।
- किसी ने अपनी गूगल अकाउंट उपयोग में लाना बंद कर दिया है। ऐसे गूगल अकाउंट को बंद करना ही मुनासिब है।
- सुरक्षा के लिहाज से भी हमें अपनी जीमेल या गूगल अकाउंट को बंद करना पड़ सकता है।
ऊपर दी गयी सभी जानकारियों को देखते हुए हम कह सकते है कि, गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करे (Google Account Delete Kaise Kare?) इसकी जरुरत क्यों पड़ती है?
गूगल अकाउंट डिलीट करने के बाद क्या-क्या बंद हो सकता है?
गूगल अकाउंट डिलीट करने से कौन-कौन सी सेवाएं बंद हो सकती है और इसके साथ-साथ क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं? इसके बारे में कुछ जानकारियां नीचे दी गयी हैं-
- जीमेल – इससे अपने मेल डिलीट हो जाएंगे। सेव किये हुए आप अपनी किसी भी जीमेल को नहीं पढ़ पाएंगे।
- गूगल मीट – गूगल की मीट एप्लीकेशन को आप बिना गूगल अकाउंट के इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
- गूगल ड्राइव – गूगल ड्राइव पर हम अपने दस्तावेज (Document) को सेव करते हैं। इसके साथ ही हम उन्हें भी खो देंगे। इसलिए आपको उन्हें सबसे पहले डाउनलोड कर लेना होगा। गूगल अकाउंट के बिना हम किसी भी फाइल या वॉलपेपर अपलोड कर उसे कहीं पर भी गूगल अकाउंट लॉगइन कर नहीं देख पाएंगे।
- कांटेक्ट – हमारे सभी कॉन्टैक्ट जो जीमेल अकाउंट पर सेव हैं, वह भी डिलीट हो जाएंगे।
- गूगल फोटो – गूगल अकाउंट के बिना गूगल फोटो को इस्तेमाल करना असंभव है। इसमें आपको फोटो सेव नहीं होंगे।
- ऐडसेंस – यदि आपने अपनी जीमेल अकाउंट से ऐडसेंस (AdSense) पर अकाउंट बना रखा है तो वह भी डिलीट हो जाएगा। क्योंकि गूगल के किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के लिए अपनी आइडेंटिटी या गूगल आईडी होना बहुत ही आवश्यक है।
- ब्लॉगर – यदि आपकी कोई अपनी वेबसाइट है या किसी ब्लॉग्स्पॉट पर कोई ब्लॉग लिखा है। वह भी गूगल अकाउंट डिलीट करते समय साथ में डिलीट हो सकता है।
- यूट्यूब – आप यूट्यूब के कुछ खास फीचर्स को सही तरह नहीं कर पाएंगे।
जीमेल हैक होने की दशा में
यदि आपका गूगल अकाउंट हैक हो गया है तो आपको सबसे पहले अपनी सुरक्षा जांच का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपका अकाउंट किस-किस डिवाइस में लॉगिन है। और इस डिवाइस द्वारा क्या क्या जानकारियां इस्तेमाल की गई है या उस डिवाइस द्वारा क्या एक्सेस किया गया है। यदि आपका कोई भी नुकसान हुआ है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं और अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं।
गूगल अकाउंट को डिलीट करने से पहले अपनी जानकारियां देख लेना और उन्हें डाउनलोड कर लेना चाहिए। उन सभी जानकारी और प्लेटफार्म स्टोर अपनी अकाउंट को अपडेट कर देना चाहिए। जिससे आपको भविष्य में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ना आए।
गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें?
दोस्तों ऊपर हमने जाना किसी जीमेल अकाउंट डिलीट करने से पहले किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? अब हम बात करेंगे कि किसी अकाउंट डिलीट कैसे करें? (Google Account Delete Kaise Kare). जिसके लिए कुछ स्टेप्स नीचे दिए गए हैं जिन्हें फॉलो कराओ अपने जीमेल अकाउंट को डिलीट कर पाएंगे-
- सबसे पहले अपनी सेटिंग में जाकर नीचे की तरफ जाना होगा। जहां हमें गूगल अकाउंट का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा।
- इसमें अकाउंट पर क्लिक करने के बाद हमें अपनी जीमेल देखने को मिलेगी। वहां पर एक मैनेज योर गूगल अकाउंट (Manage your google account) नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- मैनेज के विकल्प पर क्लिक करने के बाद हम होम, पर्सनल इनफार्मेशन, और डाटा एंड पर्सनलाइजेशन के विकल्प दिखेगा। जिसमें हमें डाटा एंड पर्सनलाइजेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- विकल्प को चुनने के बाद हमें नीचे की तरफ स्क्रॉल करके जाना है। जहां हम डिलीट ऑल सर्विस और योर अकाउंट नाम का ऑप्शन मिल जाएगा। उस पर क्लिक करने के बाद हमें कुछ विकल्प देखने को मिलेंगे। जैसे डिलीट ऑल गूगल सर्विस डिलीट योर गूगल अकाउंट डाउनलोड योर डाटा जिसमें पहले हम अपने गूगल की अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं। अपने किसी महत्वपूर्ण डाटा को डाउनलोड कर सकते हैं।
- गूगल अकाउंट डिलीट करने के लिए डिलीट योर अकाउंट के विकल्प पर क्लिक करना है। जहां पर हम दोबारा डाउनलोड योर डाटा और एक अलर्ट मैसेज देखने को मिल जाएगा। नीचे की तरफ हमें दो चेक बॉक्स पर चेक करना है। जिससे यह कंफर्म हो जाएगा कि आप अपना अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं। नीचे की तरफ दो ऑप्शन रहते हैं जिनमें कैंसिल और डिलीट अकाउंट का ऑप्शन है। डिलीट अकाउंट के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपका गूगल अकाउंट डिलीट हो जाएगा।
- इसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा कि आपका सभी डाटा और गूगल अकाउंट डिलीट हो चुका है।
डिलीट किये हुए अकाउंट को दुबारा कैसे रिकवर करें?
यदि कोई भी अकाउंट हमसे गलती से डिलीट हो जाता है तो हमें उसे कैसे दुबारा रिकवर करना है। कभी कभी ऐसा होता है की कुछ मह्त्वपूर्ण डाटा डाउनलोड करने के लिए रह जाता है या फिर गलती से डिलीट हो जाता है। ऐसे में ये ट्रिक बहुत ही ज्यादा मह्त्वपूर्ण है।
इसके लिए आपको दुबारा से अपने जीमेल id को लॉगिन करना होता है। आप अपना वही जीमेल और पासवर्ड उपयोग कर अपने गूगल अकाउंट को दुबारा एक्सेस कर पाएंगे। यह प्रोसेस कुछ समय के लिए ही होती है। इसके बाद आप[अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने बात की गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करें (Google Account Delete Kaise Kare?) गूगल अकाउंट डिलीट करने से क्या क्या परेशानियाँ हो सकती है? कौन-कौन सी सेवाएँ बंद हो सकती हैं? गूगल अकाउंट डिलीट करने के बाद क्या-क्या बंद हो सकता है? गूगल अकाउंट की जरुरत क्यों है? गूगल अकाउंट डिलीट करने की क्या आवश्यकता है? जीमेल हैक होने की दशा में क्या करना चाहिए? जीमेल हैक होने की दशा में गूगल अकाउंट डिलीट कैसे करे (Google Account Delete Kaise Kare?) आशा करता हूँ की आपको ये लेख पसंद आया होगा। किसी सवाल या सुझाव देने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं। जहाँ आपको लेटेस्ट लेख के बारे में जल्दी पता लग जायेगा।