ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? घर बैठे मोबाइल से ई श्रमिक कार्ड बनायें
भारत सरकार ने गरीब मजदूरों के लिए ई श्रमिक कार्ड योजना लागू की है। ई श्रमिक कार्ड को श्रमिक पंजीयन कार्ड भी कहते हैं। यह योजना केंद्रीय सरकार के द्वारा पूरे देश में लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक मजदूर चाहे वह किसी भी वर्ग का हो उसे प्रतिमाह सरकार के द्वारा ₹500 दिए जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे मोबाइल से ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं (e shramik card kaise banayen)?
जब आप किसी जन सेवा केंद्र पर श्रमिक पंजीयन कार्ड बनवाने जाते हैं तो ई श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ रुपए देने होते हैं। लेकिन आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अपने मोबाइल से घर बैठे ई श्रमिक कार्ड बना सकते हैं। हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी इस आर्टिकल में देने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि घर बैठे मोबाइल से ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?
ई श्रमिक कार्ड क्या है?
हमारे देश में करोड़ों की संख्या में मजदूर हैं। इन मजदूरों के लिए भारत सरकार समय-समय पर नई नई योजनाओं को लाती है। कोई भी मजदूर सरकार की नई योजना से वंचित न रह जाए इसलिए भारत सरकार ने नेशनल डेटाबेस तैयार किया है। सरकार ने ई श्रम पोर्टल लॉन्च किया है। इस योजना को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लॉन्च किया गया था। ई श्रम पोर्टल पर सभी वर्ग के मजदूरों का डेटाबेस उपलब्ध रहेगा। अगर आपके पास श्रमिक पंजीयन कार्ड है तो आप सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं में हिस्सा ले सकते हैं।
ई श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
श्रमिक पंजीयन कार्ड बनवाने के लिए कुछ पात्रता का होना काफी ज्यादा जरूरी है तभी आप इस कार्ड को बना सकते हैं। नीचे हमने आपको सभी जरूरी पात्रताओं के बारे में बताया है।
- आपकी आयु 16 वर्ष से कम और 59 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आप इस पात्रता के अंतर्गत आते हैं तो आप अपना कार्ड बना सकते हैं।
- अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो आप श्रमिक पंजीयन कार्ड नहीं बनवा सकते हैं।
- ईएसआईसी(ESIC), ईपीएफओ(EPFO) आर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की सुविधा प्राप्त करने वाला कोई भी व्यक्ति ई श्रमिक कार्ड नहीं बनवा सकता है।
- आपके बैंक अकाउंट से आपका आधार कार्ड लिंक हो ना जरूरी है। आप के आधार कार्ड और बैंक अकाउंट दोनों से एक मोबाइल नंबर का लिंक होना भी काफी ज्यादा जरूरी है।
श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
नीचे हमने आपको कुछ दस्तावेज बताए हैं जोकि श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाने के लिए जरूरी हैं।
- आधार कार्ड
- सेविंग बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- एक फोटो
ई श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है?
भारत सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ केवल नीचे बताए गए लोग ही प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप इस वर्ग में नहीं आते हैं तो आप इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
- ️छोटे और सीमांत किसान
- कृषि मजदूर
- बटाईदार
- मछुआरा
- पशुपालन में लगे लोग
- ️बीड़ी रोलिंग कार्यकर्त्ता
- लेवलिंग और पैकिंग वर्कर
- भवन और निर्माण श्रमिक
- ️चमड़े के मजदूर
- बुनकर
- बढ़ई
- ️नमक कार्यकर्ता
- ️ईट भट्ठों और पत्थर की खदानों में काम करने वाले मजदूर
- आरी मिल मजदूर आदि
ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?
श्रमिक पंजीयन कार्ड को आप अपने घर बैठे मोबाइल से बना सकते हैं या आप किसी जन सुविधा केंद्र पर जाकर भी बनवा सकते हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे कि मोबाइल से ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? नीचे हमने आपको कुछ स्टेप्स बताए हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप काफी आसानी से अपने श्रमिक पंजीयन कार्ड को बना सकते हैं।
ई श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट
सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट e-Shram पर जाना है। अब आपको REGISTER on eShram के बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक कर देंगे आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
Self Registration
सेल्फ रजिस्ट्रेशन पेज पर आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना है। इसके बाद आप एक Captcha जो कि पेज पर दिया है उसे लिखें। अगर आप ईपीएफओ और ईएसआईसी के सदस्य हैं तो Yes पर टिक करें और अगर नहीं तो No पर टिक करें। इसके बाद आपको Send OTP के बटन पर क्लिक करना है। मोबाइल नंबर को वेरीफाई करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा।
Self Registration Form
मोबाइल नंबर को वेरीफाई करने के बाद आपसे एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाया जाएगा। यह सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म सात अलग-अलग भागों में विभाजित होगा। प्रत्येक भाग में आपको अपनी बिल्कुल ठीक ठीक जानकारी को भरना है।
- E-KYC AS PER AADHAAR
- Personal information
- Address
- Education qualification
- Occupation
- Bank details
- Preview self-declaration
ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड
सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जानकारी को मरने के बाद आपका श्रमिक पंजीयन कार्ड बन जाएगा। आप इसे तुरंत ही अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। Download UAN Card के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
इस तरह से काफी आसानी से आप अपने घर बैठे मोबाइल से ई श्रमिक कार्ड बनाएं। अगर आपको ई श्रम कार्ड बनाते समय कोई भी परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
निष्कर्ष
हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? हमने आपको जो भी स्टेप बताएं हैं उन सभी स्टेप्स को फॉलो कीजिए और अपने घर बैठे ई श्रमिक कार्ड बनाएं। भारत सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी आपको मिलती रहेगी। अगर सरकार मजदूरों के लिए कोई नई योजना शुरू करती है तो आप उस योजना का हिस्सा जरूर होंगे। अगर आपका ई श्रमिक कार्ड नहीं बना है तो आप तुरंत ही अपने मोबाइल से हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अपना ई श्रमिक कार्ड बना लें। अगर आपको यह आर्टिकल – ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।