कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले? ब्याज दर निकालने का सूत्र
हेलो दोस्तों एक बार फिर से आपका स्वागत है हमारा सपोर्ट वेबसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले? आज दो ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आप जान सकते हैं कि Byaj Kaise Nikale और Byaj Ka Formula क्या है? इंटरनेट पर आपको काफी सारे साधारण ब्याज कैलकुलेटर मिल जाएंगे जो कि काफी आसानी से आपकी समस्या को हल कर देते हैं। लेकिन हम आपको दो ऐसे ब्याज केलकुलेटर के बारे में बताने वाले हैं जो कि काफी ज्यादा सरल है और आप इन से काफी आसानी से किसी भी प्रकार के ब्याज को निकाल सकते हैं। इसलिए अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है कि कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले।
ब्याज क्या है?
जब आप किसी से कर्ज लेते हैं और वह व्यक्ति आपसे कर्ज के दिए हुए पैसे के अलावा और भी पैसे की मांग करता है। तो आपके द्वारा दिया गया एक्स्ट्रा पैसा ही व्याज कहलाता है। ब्याज के अलावा आप जो पैसा देते हैं उसे मूलधन कहते हैं। अर्थात मूलधन उसे कहते हैं जो आपने कर्ज लिया है। ब्याज ज्यादा कर वार्षिक ही होता है। ब्याज हमेशा मूलधन पर लगाया जाता है।
दाहरण के लिए अगर आपने किसी भी व्यक्ति से ₹5000 उधार लिए हैं। यहां पर मूलधन ₹5000 है जो कि आपने उधार लिए हैं। इसी मूलधन पर कुछ परसेंटेज का ब्याज लगाया जाएगा जो आप उस व्यक्ति को एक्स्ट्रा रुपए देंगे। मूलधन पर जितने परसेंटेज का ब्याज लगाया जाता है उसे ब्याज दर कहते हैं। मान लीजिए कि ₹5000 पर सालाना ब्याज दर 10% है। तो आपको उस व्यक्ति को 1 साल के बाद ₹5000 के साथ ₹500 अधिक देने होंगे।
Byaj Ka Formula
साधारण ब्याज निकालने का फार्मूला निम्नलिखित है।
I = Prt
I = साधारण ब्याज
P = मूलधन
r = परसेंटेज ब्याज दर
t = समय
साधारण ब्याज = मूलधन x समय x दर ÷ 100
Byaj Kaise Nikale
कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले यह जानने से पहले हम आपको फार्मूला की मदद से बता रहे हैं कि साधारण ब्याज कैसे निकाला जाता है। हम आपको एक उदाहरण बताएंगे जिसमें बताया जाएगा कि मूलधन, ब्याज दर और समय को कैसे पहचाना जाता है और इसे कैसे फार्मूला में यूज किया जाता है।
उदाहरण: एक बैंक आपको ₹50000, 5% सालाना ब्याज दर पर देती है। अब 5 साल बाद आपको कितने पैसे बैंक को चुकाने होंगे।
इस प्रकार के सवाल को करने के लिए आपको पहचानना होगा कि मूलधन, ब्याज दर और समय कौन सा है। इसमें मूलधन ₹50000 है, ब्याज दर 5% है और समय 5 साल है।
I = Prt से, जहां पर
I = ब्याज जिसे निकालना है
P = ₹50000
r = ब्याज दर 5% को हम डेसीमल में 0.05 लिखेंगे।
t = 5 साल समय
I = 50000 x 0.05 x 5
I = ₹12500
Total Amount = ₹50000 + ₹12500 = ₹62500
अर्थात हमें बैंक को 5% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल के बाद ₹62500 देने होंगे। इस तरह से ब्याज को आप काफी आसानी से निकाल सकते हैं।
कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले?
कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले भी काफी ज्यादा सरल है। जिस तरह से हम ब्याज के फार्मूला से साधारण ब्याज को निकालते हैं। ठीक वैसे ही हम सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके भी साधारण ब्याज को निकाल सकते हैं। हम आपको दो ऐसे कैलकुलेटर के बारे में बताएंगे जो कि काफी आसानी से व्याज निकाल देते हैं। इन केलकुलेटर का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा सरल है। आपको केवल मूलधन, वार्षिक ब्याज दर और समय की जानकारी देनी है। नीचे हमने आपको दो ऐसी वेबसाइट के नाम बताए हैं जहां से आप साधारण ब्याज को काफी आसानी से निकाल पाएंगे।
Fintra कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले
यह एक ऐसी वेबसाइट है जिसकी मदद से आप काफी आसानी से ब्याज निकाल सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको केवल मूलधन, वार्षिक ब्याज दर और समय अवधि के बारे में जानकारी फिल करनी है। जैसे ही आप इन सभी जानकारी को वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे उसके तुरंत बाद ही आपको साधारण ब्याज और कुल राशि की जानकारी मिल जाएगी। यह सॉफ्टवेयर काफी ज्यादा शानदार है आप इसका इस्तेमाल जरूर करें। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप इस वेबसाइट की मदद से ब्याज को निकाल सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर विजिट करना है। दी गई लिंक fintra.co.in पर क्लिक करके आप सीधे साधारण ब्याज कैलकुलेटर वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक केलकुलेटर दिखाई देता होगा जहां पर निवेश राशि, वार्षिक ब्याज दर और समय अवधि पूछी गई है।
- नीचे दिए गए इमेज में आप देख सकते हैं कि हमने एक उदाहरण लेकर इस कैलकुलेटर का इस्तेमाल किया है। इस केलकुलेटर ने साधारण ब्याज दर को बिल्कुल ठीक ठीक कैलकुलेट किया है।
Convertstore कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले
इस वेबसाइट की मदद से आप साधारण ब्याज और चक्रवर्ती ब्याज दोनों को निकाल सकते हैं। ऊपर जिस वेबसाइट के बारे में हमने आपको जानकारी दी है ठीक वैसे ही वेबसाइट है यह। आपको इस वेबसाइट पर मूलधन, समय और दर की जानकारी देनी है। इसके बाद यह सॉफ्टवेयर खुद ही साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज की जानकारी आपको दे देगा। नीचे हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आप साधारण ब्याज निकाल सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर विजिट करना है। दी गई लिंक convertstore.com पर क्लिक करके आप सीधे इस वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।
- अब आपको मूलधन, समय और दर को लिखना है। इसके बाद कैलकुलेट के बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप कैलकुलेटर के बटन पर क्लिक कर देंगे ठीक वैसे ही साधारण ब्याज आपकी स्क्रीन पर कैलकुलेट होकर आ जाएगा।
निष्कर्ष
ब्याज को निकालने के लिए हमने आपको जो भी तरीके बताए हैं। वह सभी बहुत ही अच्छे तरीके हैं और आप इनका इस्तेमाल करके काफी आसानी से ब्याज निकाल सकते हैं। दो ऐसी वेबसाइट के बारे में भी बताया गया है जहां पर आपको केवल मूलधन, समय और दर के बारे में जानकारी फिल करनी है। इसके बाद यह सॉफ्टवेयर खुद ही साधारण ब्याज निकाल देंगे। इन दोनों सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा सरल है और हमने आपको एक एक उदाहरण की मदद से बताया है कि कैसे इन दोनों सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाए। अब तक आप को पता चल गया होगा कि कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले? अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो हमें जरूर बताएं साथ ही हमारे इस आर्टिकल – कैलकुलेटर से ब्याज कैसे निकाले को ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करें।